• मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो
Tuesday, February 7, 2023
Uttarakhand Gazetteer
  • मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो
No Result
View All Result
Uttarakhand Gazetteer
No Result
View All Result

थिएटर नहीं अब सीधे ओटीटी पर आएगी विक्की कौशल की ‘गोविंदा नाम मेरा..

ukgazetteer by ukgazetteer
November 16, 2022
0
थिएटर नहीं अब सीधे ओटीटी पर आएगी विक्की कौशल की ‘गोविंदा नाम मेरा..
Share on Facebook

थिएटर नहीं अब सीधे ओटीटी पर आएगी विक्की कौशल की ‘गोविंदा नाम मेरा

 

 

देश-विदेश: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की कॉमेडी फिल्म ‘गोविंद नाम मेरा’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को अब दर्शक सिनेमाघरों में नहीं, अपने घर पर ही देख पाएंगे। दरअसल, फिल्म अब थिएटर में रिलीज न होकर जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। इसकी जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी है।

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी दी है। इस वीडियो में वह करण जौहर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों मजेदार अंदाज में बातचीत कर रहे हैं, जिसमें करण विक्की को गोविंदा के बारे में बता रहे हैं। पहले विक्की को गोविंदा नाम सुनते ही लगता है कि वह गोविंदा की बायोपिक करने जा रहे हैं, फिर करण कहते है कि बायोपिक कौन बनाता है। इसके बाद करण विक्की को गोविंदा के बारे में जो भी बता रहे हैं विक्की उसका अच्छा समझ रहे हैं, लेकिन निकलता सब उल्टा है।

वीडियो शेयर करते हुए विक्की कौशल ने लिखा, ‘गोविंदा नाम मेरा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। जल्द ही मिलते हैं! संभल लीना!’ हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। फैंस भी फिल्म की घोषणा होने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें कि हॉरर फिल्म ‘भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ के बाद ‘गोविंदा नाम मेरा’ धर्मा प्रोडक्शन बैनर के तहत विक्की की दूसरी फिल्म है। वहीं, फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इसमें विक्की के साथ भूमि और कियारा नजर आने वाली हैं। वहीं, इसके अलावा वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में सारा अली खान और तृप्ति डिमरी के साथ भी दिखाई देंगे।

 

 

 

ShareSendTweet
Previous Post

गोल्डन ब्वाय' लक्ष्य सेन को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड..

Next Post

गैर जमानती हुआ उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून, नैनीताल हाईकोर्ट होगा शिफ्ट..

Related Posts

देश-दुनिया

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन..

कोरोना अलर्ट : अगले 21 दिन तक भारत बंद, प्रधानमंत्री ने की लाकडाउन की घोषणा 

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन..     देश-विदेश: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना हैं कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में देशभर से तीस हजार से अधिक युवा शामिल होंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में 12 जनवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उनका कहना हैं कि देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें उम्मीद है कि सशक्त होने के साथ ही युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ठाकुर ने कहा कि भारत के पांच पारंपरिक खेल जैसे, मलखम, योगासन, कलारेपट्टू, थंगटा और गटका को महोत्सव में शामिल किया जाएगा, ताकि लोगों को उनके बारे में पता चल सके और वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल बन सकें। 1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित.. भारत सरकार ने वर्ष 1984 में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। युवा दिवस की थीम, महत्व, भारत में कार्यक्रमों की समय-सारणी यहां देखी जा सकती है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की...

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस को पूरा देश देखेगा जागेश्वर धाम की झलक..

गणतंत्र दिवस को पूरा देश देखेगा जागेश्वर धाम की झलक..

गणतंत्र दिवस को पूरा देश देखेगा जागेश्वर धाम की झलक..   उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत भी नजर आएगी। बता दे देवभूमि की झांकी को परेड में शामिल किया जा रहा है। जिसमें इस साल ‘मानसखण्ड’ की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकी के अग्र तथा मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए बारहसिंघा, घुरल, हिरन, मोर तथा उत्तराखंड में पाये जाने वाली विभिन्न पक्षियों व झांकी के पृष्ठ भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मन्दिर समूह तथा देवदार के वृक्षों को दिखाया जायेगा आपको बता दे कि झांकी के साथ उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए छोलिया नृत्य का दल सम्मिलित होगा। झांकी का थीम सांग उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित होगा। साथ ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ‘ऐपण’ का भी झांकी के मॉडल में समावेश किया गया है। झांकी का निर्माण सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक/नोडल अधिकारी के.एस. चौहान के दिशानिर्देशन में राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस की झांकी के लिए लगभग 27 राज्यों ने अपने प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किये थे, जिसमें 16 राज्यों का ही अंतिम चयन हुआ है। झांकी के साथ उत्तराखण्ड की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य का ग्रुप 13 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। राष्ट्रीय समारोह के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक, के.एस. चौहान द्वारा झांकी का डिजाइन, थ्री-डी मॉडल तथा संगीत के संदर्भ में रक्षा मंत्रालय के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति के सम्मुख नई दिल्ली में 7 बार प्रस्तुतिकरण करने के उपरान्त उत्तराखण्ड राज्य का अंतिम चयन हुआ है। श्री केदारनाथ व बद्रीनाथ की तर्ज पर कुमाऊ के पौराणिक मंदिरों के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी के...

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
देश-दुनिया

सावित्रीबाई फुले : जिन्होंने लड़कियों के लिए स्कूल के दरवाजे खोलकर आजादी का रास्ता तैयार किया

सावित्रीबाई फुले : जिन्होंने लड़कियों के लिए स्कूल के दरवाजे खोलकर आजादी का रास्ता तैयार किया

कल्पना कीजिए, आज से पौने दो सौ साल पहले 1840 का वह दौर, जब देश गुलामी की जंजीरों से जकड़ा था, जब वर्ण व्यवस्था इस कदर हावी थी कि दलितों के लिए पढ़ना-लिखना तो छोड़िए, इस बारे में सोचना भी अपराध माना जाता था, जब  स्त्रियों का जीवन संसार, घर की देहरी तक ही सीमित था, तब एक दलित किशोरी ने किस तरह एक आम लड़की से देश की पहली महिला अध्यापिका बनने का मुकाम हासिल किया होगा ! वह दलित किशोरी न केवल देश की पहली महिला शिक्षिका बनीं बल्कि उन्होंने पूरी स्त्री जाति वे लिए स्कूल के दरवाजे खोलकर दासता से मुक्ति और आजादी का रास्ता तैयार किया. उस किशोरी को आज पूरी दुनिया सावित्री बाई फुले के नाम से जानती है. आज आपको सावित्री बाई फुले की उस महायात्रा से रूबरू कराते हैं. सावित्रीबाई का जन्म पुणे के निकट नाईगांव में 3 जनवरी, 1831 को एक दलित परिवार में हुआ था. वे अपने पिता खांडोजी नेवशे पाटिल की सबसे बड़ी संतान थीं. उस दौर में लड़कियों को शिक्षित कराना तो दूर इस बारे में सोचना भी कल्पना से परे था. लड़कियों को छोटी उम्र में ही घर का कामकाज सिखाने पर जोर रहता था, जिसके बाद उनकी शादी कर ससुराल भेज दिया जाता था. सावित्रीबाई भी इसका अपवाद नहीं थीं. उन्होंने भी बचपन में ही घर के कामकाज निपटाने में परिवार का हाथ बंटाना शुरू कर दिया था. मात्र 9 वर्ष की आयु में सावित्री बाई का विवाह पुणे के एक 13 वर्षीय किशोर ज्योतिराव फुले से कर दिया गया.   ज्योतिराव फुले का परिवार पारंपरिक रूप से खेती, बागवानी और बुनकर का काम करता था. उनके समुदाय में भी शिक्षा प्राप्त करने पर बहुत जोर नहीं रहता था, लेकिन ज्योतिराव स्कूली शिक्षा हासिल कर चुके थे. 13 वर्ष की बेहद कच्ची उम्र में ही उन्हें शिक्षा की महत्ता समझ आ गई...

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
देश-दुनिया

जब रतन टाटा ने पालतू कुत्ते के चलते King Charles को किया इग्नोर..

जब रतन टाटा ने पालतू कुत्ते के चलते King Charles को किया इग्नोर..

जब रतन टाटा ने पालतू कुत्ते के चलते King Charles को किया इग्नोर..     देश-विदेश: रतन टाटा न केवल भारत बल्कि दुनियाभर के कारोबारियों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं।आजादी के पहले से शुरू हुए रतन टाटा को आसामान की बुलंदियों तक पहुंचाने वाले रतन टाटा की दरियादिली के लोग कायल हैं। 28 दिसंबर 2022 को देश के ये दिग्गज उद्योगपति 85 साल के हो गए है, तप आइए बताते हैं आपको रतन टाटा से जुड़े कुछ ऐसे किस्से जो उनके व्यक्तित्व को और अधिक उभारकर आपके सामने रख देंगे। 1- सबसे पहले एक सवाल जो कई लोगों के मन में होगा की आखिर 3,500 करोड़ की networth होने के बावजूद भी रतन टाटा देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की गिनती में 433 वीं रैंक पर क्यों आते है, दरसल इसके पीछे का कारण उनकी दरयादिली है, क्योंकि टाटा संस के प्रॉफिट का 66% शेयर चैरिटी में जाता है, जो की स्वास्थ्य, शिक्षा, ngo आदि में दी जाती है। 2- कहते हैं कि सच्चा प्यार एक बार ही होता है और उसके बाद उस तरह का एहसास हो पाना नामुमकिन जैसा होता है। और रतन टाटा पर तो बात एकदम सटीक बैठती है, ऐसा हम इसलिए कह रह है क्योंकि कई लोगों का यह सवाल था अरबपति होने के बावजूद रतन टाटा क्यों कुंवारे रह गए.. टाटा ने आज तक शादी नहीं की क्योंकि उन्होंने अपनी यंग ऐज में जिस लड़की से प्यार किया था, उससे वह शादी नहीं कर पाए। उसके बाद उन्होंने कभी प्यार की तलाश नहीं की। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी उनकी पैतृक विरासत 'द टाटा ग्रुप' को समर्पित कर दी। 3- अब जब हमने आपको बता ही दिया है की रतन टाटा कुंवारें है और साफ़ है की उनका को परिवार भी नही है तो ऐसे में आपके मन में यह सवाल ज़रूर जगा...

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
Load More
Next Post
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

गैर जमानती हुआ उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून, नैनीताल हाईकोर्ट होगा शिफ्ट..

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री प्रथम ग्राम समेकित विकास योजना की जाएगी शुरू..

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री प्रथम ग्राम समेकित विकास योजना की जाएगी शुरू..

Discussion about this post

No Result
View All Result
महिला आरक्षण और धार्मिक स्वतंत्रता संसोधन विधेयक में बदलाव की नई शुरुआत..
उत्तराखंड

जोशीमठ में विरोध करने दिल्ली, मुंबई और जेएनयू से पहुंचे हैं वामपंथी-महेंद्र भट्ट..

जोशीमठ में विरोध करने दिल्ली, मुंबई और जेएनयू से पहुंचे हैं वामपंथी-महेंद्र भट्ट..       उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश...

Read more
देहरादून में हो सकता है टीम इंडिया का मैच..

देहरादून में हो सकता है टीम इंडिया का मैच..

उत्तराखंड को फिर राष्ट्रीय शीत खेलों की मेजबानी..

औली में इस बार भी विंटर गेम्स का कराया जायेगा आयोजन..

वाहन चालकों को मिली बड़ी राहत, 28 फरवरी तक करें आवेदन..

वाहन चालकों को मिली बड़ी राहत, 28 फरवरी तक करें आवेदन..

मा0 मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में पूरी मुस्तैदी से आपदा प्रबन्धन के कार्य करने के निर्देश दिए..

जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 67 एलपीएम हुआ..

Recent Posts

  • जोशीमठ में विरोध करने दिल्ली, मुंबई और जेएनयू से पहुंचे हैं वामपंथी-महेंद्र भट्ट..
  • देहरादून में हो सकता है टीम इंडिया का मैच..
  • औली में इस बार भी विंटर गेम्स का कराया जायेगा आयोजन..
  • वाहन चालकों को मिली बड़ी राहत, 28 फरवरी तक करें आवेदन..
  • जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 67 एलपीएम हुआ..
Facebook Twitter Instagram Youtube

Copyright © 2019 Uttarakhand Gazetteer - Designed and Developed by Struckhigh Solutions.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो

Copyright © 2019 Uttarakhand Gazetteer - Designed and Developed by Struckhigh Solutions.

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!