नेटफ्लिक्स पर एक बार फिर बनेंगी जोड़ियां..
इंडियन मैचमेकिंग’ का तीसरा सीजन जल्द देगा दस्तक..
देश-विदेश: ओटीटी प्लेटफॉर्म के पॉपुलर शोज में से एक ‘इंडियन मैचिंग’ का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। शो के फैंस लंबे समय से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। आपको बता दे कि शो के नए सीजन को लेकर नेटफ्लिक्स ने खुद यह जानकारी दी है।
नेटफ्लिक्स का कहना हैं कि ‘इंडियन मैचिंग’ का तीसरा सीजन 21 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। शो ने नए सीजन में एक बार फिर सीमा तपारिया लोगों की जोड़ियां बनाती नजर आएंगी। इस रिएलिटी शो में ऑल वर्ल्ड के क्लाइंट्स को सीमा तपारिया के अरेंज्ड मैरिज प्रोसेस में गाइड करती हुई नजर आती हैं।
एक फिर जोड़ियां बनाएंगी सीमा तपारिया..
‘इंडियन मैचिंग सीजन’ के दोनों सीजन लोगों को बेहद पसंद आए थे, जिसके बाद शो के तीसरे सीजन को लेकर लोग काफी उत्साहित थे। वहीं, अब खबर है कि अप्रैल के महीन में शो के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। वहीं, इस बार शो में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। बता दें कि तीसरे सीजन में सीमा तपारिया दिलचलस्प अंदाज से सिगल्स की जोड़ियां बनाती नजर आएंगी।
Discussion about this post