• मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो
Friday, September 22, 2023
Uttarakhand Gazetteer
  • मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो
No Result
View All Result
Uttarakhand Gazetteer
No Result
View All Result

82 फीसदी अंक हासिल कर ‘प्रभा’ को मिला स्कूल में प्रथम स्थान..

ukgazetteer by ukgazetteer
May 26, 2023
0
82 फीसदी अंक हासिल कर ‘प्रभा’ को मिला स्कूल में प्रथम स्थान..
Share on Facebook

82 फीसदी अंक हासिल कर ‘प्रभा’ को मिला स्कूल में प्रथम स्थान..

 

उत्तराखंड: प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती है। मैं कभी भी अंको की दौड़ का पक्षधर और हिमायती नहीं रहाँ हूँ। क्योंकि मेरा मानना है कि अंको की दौड और मेरिट सूची में स्थान बनाने की चाहत से छात्र बेवजह तनाव में आ जाते हैं और छात्रों की प्रतिभा के साथ कभी भी न्याय नहीं हो पाता है। कल उत्तराखंड बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के नतीजे घोषित हो गये हैं। पूरे परीक्षाफल पर सरसरी निगाहें डालेंगे तो पता चलेगा एक बार फिर पहाड़ के गुदडी के लालों नें कमाल कर दिखाया है। विपरीत परिस्थितियों, पढाई के बेहतर माहौल न होंने और शिक्षकों की कमी के बाबजूद पहाड़ की प्रतिभाओं नें अपना लोहा मनवाया है। ऐसी ही एक होनहार प्रतिभा है सीमांत जनपद चमोली के वाण गांव की प्रभा बिष्ट, जिसने कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 82.20 फीसदी अंक हासिल करके पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पहाड़ की बेटी का पहाड़ सा हौंसला..

भले ही आपको प्रभा के ये 82% फीसदी अंक कम नजर आयें लेकिन मेरी नजर में ये अंक 95% के बराबर हैं । क्योकि प्रभा पहाड के उस गाँव का रहने वाली है जहाँ परिस्थितियां बिल्कुल विपरीत है। वाण गांव सीमांत जनपद चमोली के देवाल ब्लाॅक का सबसे दूरस्थ गांव है जो हिमालय का अंतिम बसागत गांव है। हिमालयी महाकुंभ मां नंदा देवी राजजात यात्रा का अंतिम गांव और लाटू देवता की थाती है ये गांव। साढे आठ हजार फिट की ऊचाई पर स्थित इस गांव से आगे केवल बुग्याल और बर्फ से ढके पहाड़ नजर आते हैं। यह गांव सर्दियों में तीन महीने बर्फ से ढका रहता है और बरसात के मौसम में दो महीने देश दुनिया से कटा हुआ।

यहाँ लाइट से ज्यादा भरोसा ढेबरी लालटेन (सौर ऊर्जा) पर होता है, जिसके सहारे पढ़ाई की जाती है। एक गोली बुखार, एक किताब, एक अखबार खरीदने और बाल बनाने के लिए 40 किमी दूर देवाल जाना पडता है। तो आप सोच सकते हैं कैसी विषम परिस्थिति होगी उस गांव की। ऐसी विपरीत परिस्थितियों और पढाई के अनुकूल बेहतर माहौल न होने के बाद भी रोज घर से चार किमी पैदल स्कूल आना और फिर वापस घर जाना। घर जाकर घर के कार्यों में भी हाथ बटाना और फिर पढ़ाई करना और फिर 82 % अंक हासिल करना वाकई काबिलेतारीफ है। यदि पहाड़ की यह बेटी देहरादून जैसे शहर में होती तो वहां 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल करती। यही नहीं प्रभा पढ़ाई के प्रति इतनी गंभीर है कि उसके कहने पर उनके घर में पिछले 6 सालों से टीवी ही नहीं देखी जाती है। बारिश हो या बर्फवारी, प्रभा को किताबों के अलावा कुछ भी नहीं दिखता।

पहाड़ की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत और सरकारी स्कूलों में भरोसा जगाती है प्रिया की सफलता!

विपरीत परिस्थितियों में भी प्रभा के प्राप्त किये गए 82 % अंक पहाड़ के होनहार प्रतिभाशाली छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं तो वहीं शहरों में रह रहे लोगों के लिये एक मिशाल भी है की यदि प्रतिभा हो तो पहाड़ में भी रहकर भी सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती है। शिक्षा के लिए पहाड़ से पलायन करने वालों के लिए भी प्रभा नें एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि प्रतिभा के लिए पहाड़ और मैदान मायने नहीं रखता है।

दूसरी ओर प्रभा की सफलता सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास और भरोसा भी जगाती है। प्रिया की सफलता में राजकीय इंटर कॉलेज वाण में कार्यरत शिक्षकों की भी अहम भूमिका है जिन्होंने उसे बेहतर शैक्षिक परिवेश दिया साथ ही मार्गदर्शन भी किया। शिक्षकों के द्वारा दिए गए गुणवत्तापरक शिक्षा नें भी प्रभा को प्रोत्साहित किया। प्रभा के पिताजी हीरा सिंह पहाडी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता हैं, तो माँ संजू देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती। दोनों ने अपनी बेटी की पढाई के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दोनों अपने बेटी की सफलता पर बेहद खुश हैं। वो सीमित संसाधनों के बाद भी अपनी बेटी को बेहतर से बेहतर शिक्षा मुहैया कराना चाहते हैं। पिछले साल भी इनकी बेटी प्रिया ने 10 वीं में 80% अंक हासिल करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

काश मेरे गाँव की स्कूल में विज्ञान वर्ग होता – प्रभा बिष्ट

प्रभा बिष्ट से उनकी इस सफलता पर बातचीत हुई तो प्रभा की आंखे भर आई। कहती हैं कि वो आगे सांइस स्ट्रीम में एडमिशन तो लेना चाहती है लेकिन उनके विद्यालय में विज्ञान वर्ग न होने से वहां के छात्र छात्राओं को 25 किमी दूर मुंदोली अटल आदर्श इंटर कॉलेज में जाना पडता है।

गांव से हर दिन आना जाना नहीं हो सकता और न ही वहां अलग कमरा लेकर अकेले पढाई की जा सकती है मैं चाहती हूं कि मैं ही नहीं मेरे गाँव की सभी बेटियां इंटर में विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करें इसलिए मेरा माननीय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री जी से निवेदन है कि राजकीय इंटर कॉलेज वाण में विज्ञान संकाय को मंजूरी दी जाय ताकि हिमालय के अंतिम गांव की बेटियों को भी विज्ञान की पढाई करनें का अवसर मिल सकें। प्रिया नें बताया की उसकी सफलता में सबसे बडा योगदान उसके माता पिता, चाचा और विद्यालय के शिक्षकों का है जिनके बिना ये संभव नहीं था।

वास्तव में देखा जाए तो पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि इन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और उचित अवसर मिले तो ये भी मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर आ सकते हैं। आवश्यकता है ऐसी प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन की। नाज है हमें हिमालय के पहाडों और कंदराओं में रहने वाले पहाड़ की होनहार प्रतिभाशाली बेटियों पर। आखिर आप ही तो पहाड़ के असली हीरे जो हैं।

 

ShareSendTweet
Previous Post

विकास के नवरत्नों से बदलेगी देवभूमि उत्तराखंड की तस्वीर-पीएम मोदी..

Next Post

कांग्रेस का देवभूमि विरोधी चेहरा फिर सामने आया- महेंद्र भट्ट..

Related Posts

उत्तराखंड

जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..

जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..

जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..   उत्तराखंड: जोशीमठ के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर कचरा मुक्त भारत का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत मानव शृंखला से भारत का मानचित्र बनाकर कचरा मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। जोशीमठ स्नो वॉरियर टीम द्वारा जीजीआईसी एवं देव भूमि विद्यालय के अध्यापक और बच्चों के सहयोग से यह संदेश पहुंचाया गया। रावीग्राम मैदान पर मानव शृंखला से स्वच्छता का संदेश दिया गया।    

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
उत्तराखंड

सात अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा..

उत्तराखंड आपदा:गृहमंत्री अमित शाह करेंगे आपदाप्रभावित क्षेत्र का दौरा

सात अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा.. उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को उत्तराखंड आएंगे। इस दिन वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक दो बार टल चुकी है। सबसे पहले यह बैठक 15 जुलाई को होनी थी। फिर इसे 24 सितंबर को रखा गया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार परिषद की यह बैठक नरेंद्रनगर स्थित एक होटल में होगी। बैठक के लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बैठक में उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी उत्तराखंड आएंगे।  

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
उत्तराखंड

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..   उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती के तहत सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की टंकण परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इनकी परीक्षा 27 सितंबर को होगी, जिसके एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी होंगे। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत का कहना हैं कि नौ जुलाई को कई पदों पर भर्ती के लिए स्नातक स्तरीय पुर्न परीक्षा कराई गई थी। 21 जुलाई को अभिलेख सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। इस साल 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच आयोग कार्यालय में अभिलेख सत्यापन किया गया। अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी.. अभ्यर्थियों ने पदों और विभागों की वरीयता भी दी, जिसके हिसाब से निर्वाचन आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की टंकण परीक्षा व कंप्यूटर तकनीकी ज्ञान परीक्षा 27 सितंबर को डीडी कॉलेज निंबूवाला गढ़ी कैंट में होगी। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी होंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, फोटोयुक्त पहचानपत्र मूल रूप में साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ की-बोर्ड ले जा सकते हैं, लेकिन उसमें हिंदी के अक्षर लिखे न हों।    

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
उत्तराखंड

देहरादून के नए कप्तान ने पहला सर्कुलर किया जारी, नियम नहीं माने तो होगी सख्ती..

राजधानी के नए कप्तान एसएसपी अजय सिंह ने संभाली कमान..

देहरादून के नए कप्तान ने पहला सर्कुलर किया जारी, नियम नहीं माने तो होगी सख्ती..     उत्तराखंड: नए पुलिस कप्तान ने फोर्स के लिए पहला सर्कुलर जारी किया है। कप्तान ने सीधे तौर पर कहा है कि फील्ड ड्यूटी के दौरान एडिशनल सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सब इंस्पेक्टर और सीनियर सब इंस्पेक्टर से इज्जत से पेश आएं। नहीं तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही जो वर्दी एएसआई के लिए निर्धारित है उसी को धारण करें। सब इंस्पेक्टर की तरह नहीं। एसएसपी ने ये निर्देश आईजी कार्मिक के आदेशों का हवाला देते हुए जारी किए हैं। दरअसल, 4600 ग्रेड पे की मांग के दौरान शासन ने बीच का रास्ता निकालकर एएसआई पद सृजित किए थे। एएसआई के कंधों पर भी दो स्टार होते हैं और सब इंस्पेक्टर के भी। लेकिन, फर्क सिर्फ इतना है कि एएसआई की सीटी डोरी (कंधे से होते हुए जेब तक जाती हुई) काली होती है। जबकि, सब इंस्पेक्टर की यह डोरी नीली होती है। इसके अलावा एएसआई और एसआई के बीच अंतर करने वाली कोई पहचान नहीं होती। पालन नहीं होता तो की जाएगी कार्रवाई.. चूंकि सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा का रुतबा पुलिस में अलग होता है तो कुछ एएसआई भी इस नियम को दरकिनार करते हुए नीली सीटी डोरी ही वर्दी पर लगाते हैं। यही नहीं पुलिस के आला अधिकारियों को यह भी शिकायत मिली कि एएसआई एसआई और वरिष्ठ एसआई (एसएसआई) के साथ फील्ड में अच्छा व्यवहार नहीं करते। क्योंकि, वह दो स्टार की हनक में खुद को उनके बराबर ही समझने का प्रयास करते हैं। ऐसे में एसएसपी अजय सिंह ने सभी एएसआई को इस तरह का व्यवहार न करने और निर्धारित मानकों को वर्दी पहने के निर्देश जारी किए हैं। यदि पालन नहीं होता तो कार्रवाई की जाएगी।    

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
Load More
Next Post
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 16 वरिष्ठ नेताओं की टीम कर्नाटक चुनाव में सक्रिय..

कांग्रेस का देवभूमि विरोधी चेहरा फिर सामने आया- महेंद्र भट्ट..

फर्जी सूचियां जारी कर कांग्रेस तोड़ रही युवाओं का मनोबल- मनवीर चौहान..

विपक्ष का नए संसद भवन के बहिष्कार की सोच अमर्यादित-मनवीर चौहान..

Discussion about this post

No Result
View All Result
जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..
उत्तराखंड

जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..

जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..   उत्तराखंड: जोशीमठ के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर कचरा...

Read more
उत्तराखंड आपदा:गृहमंत्री अमित शाह करेंगे आपदाप्रभावित क्षेत्र का दौरा

सात अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा..

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..

राजधानी के नए कप्तान एसएसपी अजय सिंह ने संभाली कमान..

देहरादून के नए कप्तान ने पहला सर्कुलर किया जारी, नियम नहीं माने तो होगी सख्ती..

डीएम मयूर दीक्षित ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए ये निर्देश..

डीएम मयूर दीक्षित ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए ये निर्देश..

Recent Posts

  • जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..
  • सात अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा..
  • सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..
  • देहरादून के नए कप्तान ने पहला सर्कुलर किया जारी, नियम नहीं माने तो होगी सख्ती..
  • डीएम मयूर दीक्षित ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए ये निर्देश..
Facebook Twitter Instagram Youtube

Copyright © 2023 Uttarakhand Gazetteer - Designed and Developed by Struckhigh Solutions.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो

Copyright © 2023 Uttarakhand Gazetteer - Designed and Developed by Struckhigh Solutions.

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!