उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 22 महिलाओं को प्रसिद्ध तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया.
इस पुरस्कार के लिए हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली 22 महिलाओं को चुना गया.
चयनित महिलाओं को पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र तथा 31 हजार रुपये की सम्मान राशि दी गई.
इस अवसर प्रर मुध्यमंत्री धामी ने अगले वर्ष के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाकर 51000 करने की घोषणा भी की.
इस अवसर पर प्रदेश की 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया गया जिन्हें 21 हजार रूपये की सम्मान राशि दी गई.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकी लडाई में प्रदेश की मातृशक्ति का बड़ा योगदान रहा है.
उन्होंने कहा कि महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करते हुए वह खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं.
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा उत्तराखंड के निर्माण में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है.
दूसरी तरफ विपक्षी दलों, कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल और आम आदमी पार्टी ने तीलू रौतेली पुरस्कार के चयन पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है.
कांग्रेस और आप का कहना है कि पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं में भारतीय जनता पार्टी की नेत्रियां भी शामिल हैं.
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा अपने नेताओं को खुश करने के लिए पुरस्कार के नाम पर जनता का पैसा लूटा रही है.
उत्तराखंड क्रांति दल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरस्कार के लिए चयनित सूची में वास्तविक रूप से पात्र महिलाओं की अनदेखी कर भाजपा ने अपनी पार्टी से जुड़ी नेत्रियों को पुरस्कृत किया है.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार देना उत्तराखण्ड का ही नहीं बल्कि वीरांगना तीलू रौतेली का भी अपमान है.
उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, वीरता, साहस, खेल पर्यावरण आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को दिया जाता है लेकिन भाजपा की धामी सरकार ने इस पुरस्कार का राजनीतीकरण करते हुए इसमें कई बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को ये पुरस्कार देकर एक गलत परम्परा को जन्म दे दिया.
राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं की सूची
डॉक्टर राजकुमारी भंडारी चौहान, श्यामा देवी, अनुराधा वालिया, डॉक्टर कंचन नेगी, रीना रावत, वंदना कटारिया, चंद्रकला तिवारी, नमिता गुप्ता, बिंदुवासिनी, उमा जोशी, रुचि कालाकोटी, ममता मेहता, अंजना रावत, पार्वती किरौला, कनिका भंडारी, भावना शर्मा, बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, चं रेनू गडकोटी, पूनम डोभाल.
आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं की सूची
गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी, पुष्पा पाटनी, गीता चंद, गलिस्ता, अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडे, सुमन पंवार, राखी, सुषमा गुसांई, आशा देवी, दुर्गा बिष्ट, सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास, हंसी धपोला, गायत्री दानू, हीरा भट्ट, सुषमा पंचपुरी,सीमा देवी.
यह भी पढें : भू-कानून समेत कई मांगों पर राज्यआंदोलनकारियों ने किया सीएम आवास कूच
Discussion about this post