कुछ दिनों बाद अपनी टीम का विस्तार करेंगे भाजपा के नए कप्तान..
उत्तराखंड: भाजपा के नए कप्तान महेंद्र भट्ट अब अपनी टीम का विस्तार करेंगे। वह जल्द जिलों के दौरे पर निकलेंगे। हरिद्वार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर वह जिलों के दौरे की शुरुआत करेंगे। पांच अगस्त से रायवाला में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश सरकार के मंत्री भी भाग लेंगे।
भट्ट ने संकेत दिए कि वह आने वाले दिनों में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर कार्यकारिणी विस्तार के बारे में विचार करेंगे। संगठन में नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि भाजपा के नए कप्तान अपनी टीम में कुछ नए चेहरे शामिल करेंगे। आने वाले दिनों में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों को सरकार में दायित्व मिलने की चर्चा है। ऐसे में उनके स्थान पर नए चेहरे संगठन में जगह बनाएंगे।
आपको बता दे कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हरिद्वार जिले से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। वह रायवाला में पांच अगस्त से शुरू हो रहे युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। इसके बाद वह राज्य के अन्य जिलों में सिलसिलेवार जाएंगे और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का कहना हैं कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर राज्य के लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। उन्होंने भी लोगों से तिरंगा का डीपी लगाने की अपील की थी। उनकी अपील पर 4800 लोग अपनी डीपी बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी की है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल का कहना हैं कि पांच अगस्त से शुरू हो रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 11 सत्र होंगे। इन सत्रों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व अन्य मंत्री संबोधित करेंगे और प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह भी भाग लेंगे।
Discussion about this post