चारधाम यात्रा में पंजीकरण सत्यापन के बाद ही मिलेगा दर्शन करने का टोकन..
उत्तराखंड: पंजीकरण सत्यापित होने के बाद ही चारधाम यात्रा पर जाने वाले भक्तों को प्रवेश करने के लिए एक टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का सत्यापन चार स्थानों पर किया जाएगा।
अब तक यात्रा के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है। आपको बता दे कि सरकार द्वारा स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है। इस बार चारों धाम में दर्शन के लिए कतार प्रबंधन व्यवस्था लागू की जा रही है। जिसमें श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
दर्शन के समय का स्लॉट दिया जाएगा..
आपको बता दे कि पंजीकरण के आधार पर श्रद्धालुओं का दर्शन करने के समय का स्लॉट दिया जाएगा। चारों धामों में जाने से पहले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा। केदारनाथ धाम के पंजीकृत श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन सोनप्रयाग में होगा।
जबकि बद्रीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, गंगोत्री के लिए हिना व यमुनोत्री के लिए बड़कोट में सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही दर्शन के लिए टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बद्रीनाथ व गंगोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं को धामों में टोकन मिलेगा। जबकि यमुनोत्री के लिए श्रद्धालुओं को जानकी चट्टी में टोकन प्राप्त होगा।
Discussion about this post