राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम ने किया मेधावी बालिकाओं को सम्मानित..
उत्तराखंड: राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की होनहार बेटियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही। बता दें हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसी क्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की 318 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन को लड़कियों के साथ ही समाज को भी शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती हैं।
सीएम धामी का कहना हैं कि हमारी बालिकाएं हमारा गौरव और सम्मान हैं। आज सरकार बालिकाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। सीएम ने कहा कि समाज मे बालक और बालिका के प्रति फैले भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है। जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण और राज्य में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया गया है।
Discussion about this post