21 अप्रैल तक बंद रहेंगे ये मार्ग, केवल इस समय होगा सुचारू..
उत्तराखंड: अगर आप पहाड़ का सफर कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से सिलक्यारा और गंगोत्री हाईवे पर चिन्याली से धरासू के बीच मलबा हटाने का निर्णय लिया गया है। इस दायरे में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है।
बताया जा रहा है कि गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक दिन में कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे के इस हिस्से में जमा मलबे को हटाने के लिए यातायात बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इस दौरान अतिआवश्यक सेवाओं को यातायात की अनुमति रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से मलबा हटाते समय हर दिन यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
यातायात खुला रखने का समय
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक
सुबह 6 से 10 बजे तक
Discussion about this post