कांग्रेस हाईकमान ने दी हरक सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी..
राजस्थान चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका..
उत्तराखंड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत को कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को राजस्थान विधानसभा चुनाव में केंद्रीय समन्वयक बनाया है।पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के ने राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए हरक सिंह रावत को राजस्थान विधानसभा चुनाव का समन्वयक नियुक्त किया है।
आपको बता दें इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का मुख्य ऑब्जर्व नियुक्त किया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हाईकमान की ओर से अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गोदियाल को राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया था।
Discussion about this post