क्या आशिकी 3′ का हिस्सा नहीं होंगे कार्तिक आर्यन?
देश-विदेश: फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से एक्टिंग डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन ने चंद सालों के अंदर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। एक्टर ने कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर तीनों जॉनर की फिल्में कर खुद को साबित किया है। हालांकि, उनकी हालिया रिलीज मूवी ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं, अब एक्टर के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों पर नजरें गड़ाए हुए हैं, जिनमें एक बड़ा नाम ‘आशिकी 3’ का है। बीते दिन इस मूवी को लेकर रिपोर्ट आई कि कार्तिक आर्यन ने इसे छोड़ दिया है। इस रिपोर्ट का सच क्या है आइए जान लेते हैं।
‘आशिकी 3’ से कटा कार्तिक आर्यन का पत्ता
गौरतलब हो कि ‘आशिकी 3’ अपने अनाउंसमेंट के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं। साथ ही यह मूवी अनुराग बसु और कार्तिक के बीच पहला सहयोग होने जा रही है। ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी के अपडेट पर फैंस अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। इसी बीच हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कार्तिक ने ‘आशिकी 3’ से अपना हाथ पीछे खींच लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही कार्तिक के फैंस बेहद निराश हैं।
वायरल रिपोर्ट महज अफवाह
हालांकि, एक मीडिया संस्थान ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे महज अफवाह करार दिया है। प्रकाशन ने एक सूत्र का हवाला देते हुए कहा, ‘आशिकी 3 पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। यह एक विशाल ब्रांड है, एक विशाल फ्रैंचाइजी है। इसलिए, इसके फ्लोर पर जाने से पहले इस पर काफी समय बिताना तय है। वहीं, कार्तिक इसे क्यों छोड़ेंगे? उन्होंने न केवल मेकर्स के साथ परियोजना की पुष्टि की है बल्कि इसके बारे में सार्वजनिक डोमेन में भी बात की है।’
‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत
बता दें कि कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर ‘आशिकी 3’ का मोशन पोस्टर साझा करते हुए इससे जुड़ने की जानकारी दी। एक्टर ने लिखा, ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम…आशिकी 3।’ अनुराग बसु के साथ मेरा पहला प्रोजेक्ट।’ जानकारी के लिए ये भी बताते चलें कि ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1990 में लीड एक्टर अनु अग्रवाल और राहुल रॉय के साथ हुई थी। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था, जबकि टी-सीरीज ने इसे बैंकरोल किया था। उसके बाद, मोहित सूरी ने 2013 की फिल्म ‘आशिकी 2’ के लिए निर्देशक की भूमिका निभाई, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था।
Discussion about this post