ग्रेड पे डाउनग्रेड करने पर सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों में उबाल..
उत्तराखंड: प्रदेश में सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों का ग्रेड-पे डाउनग्रेड करने पर कर्मचारियों में उबाल है। मंगलवार को सचिवालय संघ ने आम सभा बुलाई है। सभा में सचिवालय से जुड़े दूसरे संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। आपको बता दे कि पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मचारियों का ग्रेडपे डाउनग्रेड करने का निर्णय लिया था।
इस पर पहले ही दिन से सचिवालय संघ ने आपत्ति जताई थी। धीरे-धीरे यह विरोध दूसरे कर्मचारी वर्ग में भी फैल गया है। सचिवालय संघ ने आक्रोश को देखते हुए मंगलवार को सुबह 11 बजे परिसर स्थित एटीएम चौक पर आम सभा बुलाई गई है।
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने आह्वान किया है कि सभी सदस्य इस आम सभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। सभी संवर्गीय संघों के शीर्ष पदाधिकारियों से भी इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया है। दूसरी ओर, सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली और महासचिव प्रमोद कुमार ने भी सचिवालय संघ की आम सभा को समर्थन दिया है।
Discussion about this post