• मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो
Friday, September 22, 2023
Uttarakhand Gazetteer
  • मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो
No Result
View All Result
Uttarakhand Gazetteer
No Result
View All Result

सीएम धामी समेत कई भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि..

ukgazetteer by ukgazetteer
August 16, 2022
0
सीएम धामी समेत कई भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि..
Share on Facebook

सीएम धामी समेत कई भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि..

 

उत्तराखंड: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम सीएम धामी ने कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा था। उन्होंने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। वाजपेयी सरकार में ही उत्तराखंड देश का 27वां राज्य बना। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को औद्योगिक पैकेज की सौगात भी दी थी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

आपको बता दे कि अलग राज्य की मांग को लेकर जब उत्तराखंड(तब उत्तर प्रदेश) में आंदोलन चल रहा था उस वक्त अटल बिहारी वाजपोयी देहरादून आए थे। उस दौरान कई आंदोलनकारियों ने उसने मुलाकात कर अलग राज्य की मांग की। तब उन्होंने आंदोलनकारियों को जल्द ही इस पर फैसला लेने का भरोसा दिलाया था। वहीं , उनका भरोसा कायम रखते हुए साल 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ।

 

ShareSendTweet
Previous Post

28 को दिल्ली में होगी कांग्रेस की महारैली..

Next Post

सीएम धामी ने लांच किया डेटाल स्कूल हाईजीन प्रोग्राम..

Related Posts

उत्तराखंड

जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..

जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..

जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..   उत्तराखंड: जोशीमठ के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर कचरा मुक्त भारत का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत मानव शृंखला से भारत का मानचित्र बनाकर कचरा मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। जोशीमठ स्नो वॉरियर टीम द्वारा जीजीआईसी एवं देव भूमि विद्यालय के अध्यापक और बच्चों के सहयोग से यह संदेश पहुंचाया गया। रावीग्राम मैदान पर मानव शृंखला से स्वच्छता का संदेश दिया गया।    

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
उत्तराखंड

सात अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा..

उत्तराखंड आपदा:गृहमंत्री अमित शाह करेंगे आपदाप्रभावित क्षेत्र का दौरा

सात अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा.. उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को उत्तराखंड आएंगे। इस दिन वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक दो बार टल चुकी है। सबसे पहले यह बैठक 15 जुलाई को होनी थी। फिर इसे 24 सितंबर को रखा गया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार परिषद की यह बैठक नरेंद्रनगर स्थित एक होटल में होगी। बैठक के लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बैठक में उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी उत्तराखंड आएंगे।  

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
उत्तराखंड

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..   उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती के तहत सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की टंकण परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इनकी परीक्षा 27 सितंबर को होगी, जिसके एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी होंगे। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत का कहना हैं कि नौ जुलाई को कई पदों पर भर्ती के लिए स्नातक स्तरीय पुर्न परीक्षा कराई गई थी। 21 जुलाई को अभिलेख सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। इस साल 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच आयोग कार्यालय में अभिलेख सत्यापन किया गया। अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी.. अभ्यर्थियों ने पदों और विभागों की वरीयता भी दी, जिसके हिसाब से निर्वाचन आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की टंकण परीक्षा व कंप्यूटर तकनीकी ज्ञान परीक्षा 27 सितंबर को डीडी कॉलेज निंबूवाला गढ़ी कैंट में होगी। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी होंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, फोटोयुक्त पहचानपत्र मूल रूप में साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ की-बोर्ड ले जा सकते हैं, लेकिन उसमें हिंदी के अक्षर लिखे न हों।    

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
उत्तराखंड

देहरादून के नए कप्तान ने पहला सर्कुलर किया जारी, नियम नहीं माने तो होगी सख्ती..

राजधानी के नए कप्तान एसएसपी अजय सिंह ने संभाली कमान..

देहरादून के नए कप्तान ने पहला सर्कुलर किया जारी, नियम नहीं माने तो होगी सख्ती..     उत्तराखंड: नए पुलिस कप्तान ने फोर्स के लिए पहला सर्कुलर जारी किया है। कप्तान ने सीधे तौर पर कहा है कि फील्ड ड्यूटी के दौरान एडिशनल सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सब इंस्पेक्टर और सीनियर सब इंस्पेक्टर से इज्जत से पेश आएं। नहीं तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही जो वर्दी एएसआई के लिए निर्धारित है उसी को धारण करें। सब इंस्पेक्टर की तरह नहीं। एसएसपी ने ये निर्देश आईजी कार्मिक के आदेशों का हवाला देते हुए जारी किए हैं। दरअसल, 4600 ग्रेड पे की मांग के दौरान शासन ने बीच का रास्ता निकालकर एएसआई पद सृजित किए थे। एएसआई के कंधों पर भी दो स्टार होते हैं और सब इंस्पेक्टर के भी। लेकिन, फर्क सिर्फ इतना है कि एएसआई की सीटी डोरी (कंधे से होते हुए जेब तक जाती हुई) काली होती है। जबकि, सब इंस्पेक्टर की यह डोरी नीली होती है। इसके अलावा एएसआई और एसआई के बीच अंतर करने वाली कोई पहचान नहीं होती। पालन नहीं होता तो की जाएगी कार्रवाई.. चूंकि सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा का रुतबा पुलिस में अलग होता है तो कुछ एएसआई भी इस नियम को दरकिनार करते हुए नीली सीटी डोरी ही वर्दी पर लगाते हैं। यही नहीं पुलिस के आला अधिकारियों को यह भी शिकायत मिली कि एएसआई एसआई और वरिष्ठ एसआई (एसएसआई) के साथ फील्ड में अच्छा व्यवहार नहीं करते। क्योंकि, वह दो स्टार की हनक में खुद को उनके बराबर ही समझने का प्रयास करते हैं। ऐसे में एसएसपी अजय सिंह ने सभी एएसआई को इस तरह का व्यवहार न करने और निर्धारित मानकों को वर्दी पहने के निर्देश जारी किए हैं। यदि पालन नहीं होता तो कार्रवाई की जाएगी।    

Read more
by ukgazetteer
0 Comments
Load More
Next Post
चंपावत उपचुनाव : सीएम धामी की रिकॉर्डतोड़ जीत, कांग्रेस की जमानत जब्त

सीएम धामी ने लांच किया डेटाल स्कूल हाईजीन प्रोग्राम..

मिड डे मिल परोसते समय भोजनमाता को रखना होगा ये ध्यान, शिक्षा महानिदेशक ने दिए ये सख्त निर्देश..

मिड डे मिल परोसते समय भोजनमाता को रखना होगा ये ध्यान, शिक्षा महानिदेशक ने दिए ये सख्त निर्देश..

Discussion about this post

No Result
View All Result
जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..
उत्तराखंड

जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..

जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..   उत्तराखंड: जोशीमठ के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर कचरा...

Read more
उत्तराखंड आपदा:गृहमंत्री अमित शाह करेंगे आपदाप्रभावित क्षेत्र का दौरा

सात अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा..

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..

सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..

राजधानी के नए कप्तान एसएसपी अजय सिंह ने संभाली कमान..

देहरादून के नए कप्तान ने पहला सर्कुलर किया जारी, नियम नहीं माने तो होगी सख्ती..

डीएम मयूर दीक्षित ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए ये निर्देश..

डीएम मयूर दीक्षित ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए ये निर्देश..

Recent Posts

  • जोशीमठ के बच्चों ने लिया कचरा मुक्त भारत का संकल्प..
  • सात अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा..
  • सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए सूची जारी, 27 को आयोग कराएगा टंकण परीक्षा..
  • देहरादून के नए कप्तान ने पहला सर्कुलर किया जारी, नियम नहीं माने तो होगी सख्ती..
  • डीएम मयूर दीक्षित ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए ये निर्देश..
Facebook Twitter Instagram Youtube

Copyright © 2023 Uttarakhand Gazetteer - Designed and Developed by Struckhigh Solutions.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • उत्तराखंड
  • देश-दुनिया
  • जनपक्ष
  • समाज-संस्कृति
  • इतिहास
  • वीडियो

Copyright © 2023 Uttarakhand Gazetteer - Designed and Developed by Struckhigh Solutions.

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!