28 को दिल्ली में होगी कांग्रेस की महारैली..
उत्तराखंड: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश पर पूरे राज्य में महंगाई पर चर्चा का कार्यक्रम शुरू हो गया है जो 23 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशन में 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ रैली होगी, जिसमें प्रदेश के तमाम नेता व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी का कहना हैं कि मोदी प्रशासन की लोकलुभावन नीतियों, बढ़ती कीमतों और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी अगले तीन दिनों में पूरे देश में यह कार्यक्रम चला रही है।
प्रदेश अध्यक्ष करण महरा की पहल पर इस कार्यक्रम के तहत जिला, महानगर, प्रखंड और नगर निगम स्तर पर महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर चैपाल का प्रयोग कर महंगाई पर संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है. नई दिल्ली में होने वाली महारैली में उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला व महानगर अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
Discussion about this post