राष्ट्रपति मुर्मू के मानद सर्जन नियुक्त किए गए ले.ज.दलजीत सिंह..
देश-विदेश: चिकित्सा सेवा (सेना) के महानिदशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह को भारत की राष्ट्रपति के मानद सर्जन के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय सेना ने यह जानकारी साझा की है। वहीं दूसरी ओर भारत दौरे पर आए मालदीव के राष्ट्रप्रमुख इब्राहिम मोहम्मद सोलिह आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। भारत की नई राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहले राष्ट्रप्रमुख हैं जो भारत दौरे पर आए हैं।
सोलिह की यात्रा को लेकर मालदीव के भारत में उच्चायुक्त मुनु महावर का कहना हैं कि आज मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। दोनों देशों के बीच समझौतों का भी आदान-प्रदान हुआ। राष्ट्रपति सोलिह कल सुबह मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे। दोनों देशों के बीच कई उच्च स्तरीय चर्चाएं हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि हम मालदीव के साथ मिलकर काम को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और न केवल स्वास्थ्य की स्थिति बल्कि आर्थिक स्थिति से भी निपटने के लिए पूर्ण समर्थन प्रदान करते हैं। मालदीव हमारी ‘नेबर्स फर्स्ट पॉलिसी’ में एक बहुत ही विशेष स्थान रखता है।
Discussion about this post