मंत्रियों-विधायकों के द्वार खुद पहुंचे महेंद्र भट्ट..
उत्तराखंड: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सरकार के मंत्रियों और विधायकों के आवास पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी से भी शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भट्ट का कहना हैं कि वह जल्द ही जिलों का दौरा करेंगे और सबकी सहमति से टीम बनाएंगे।
आमतौर पर प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री और विधायक भेंट करने के लिए प्रदेश कार्यालय उनके आवास पर आते हैं। लेकिन भट्ट इस परंपरा से अलग हटकर खुद विधायकों और मंत्रियों के द्वार पहुंच गए। वह रेसकोर्स स्थित विधायक आवास पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों के कक्ष में जाकर उनसे भेंट की।
भट्ट ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा से भी शिष्टाचार भेंट की। वो पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूड़ी के बसंत बिहार स्थित आवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Discussion about this post