भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर..
उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हर घर में तिरंगा दिखाए जाने को लेकर बयान दिया, जिससे हड़कंप मच गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस घर तिरंगा नही उसका विश्वास नहीं किया जा सकता. इस बयान के बाद वकील देवेंद्र सिंह राणा की ओर से भट्ट के खिलाफ शिकायत की गई है. राणा कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जिस घर तिरंगा नही उसका विश्वास नहीं कर सकते के बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के तिरंगे को लेकर दिए गए बयान से सियासत गरमा गई है.
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है। जबकि हम कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का सम्मान करते हैं। उनके घरों पर भी तिरंगा दिखना चाहिए।
भट्ट का कहना हैं कि आजादी को 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घरों और भवनों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सत्तारूढ़ दल का सदस्य होने के नाते हम इस अभियान में शामिल हैं। बच्चों, छात्रों, कर्मचारियों को तिरंगा उपलब्ध करा रहे हैं घर-घर जाकर भी तिरंगा दे रहे हैं। इससे राष्ट्रवादी सोच खड़ी होगी। जो राष्ट्रविरोधी तत्व भारत देश के बारे में अनेक प्रकार की शंकाएं व्यक्त करते हैं, उनके बीच यह संदेश जाए कि इस देश में सभी धर्मों और मतों और संप्रदाय के लोग मिलकर एक साथ सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से रहते हैं।
महेंद्र भट्ट का कहना हैं कि तिरंगा किसी दल का नहीं है। यह राष्ट्र का विषय है। देश की एकता के लिए यह बहुत बड़ा संदेश देगा। कांग्रेस का यह कहना कि गलत है कि संघ कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया जाता। 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। संघ ने भगवा ध्वज को गुरू माना है।इसकी तुलना करना कांग्रेस की नासमझी है। हरीश रावत जैसे विद्वान व्यक्ति इस बारे में कुछ बोल रहे हैं तो उनको यह भी बताना चाहिए कि तिरंगा घरों में लगे या नहीं है। उन्होंने रावत को सलाह दी कि वह राष्ट्रवाद के लिए घरों में झंडा लगाएं न कि राजनीति करें, यह उचित नहीं।
Discussion about this post